Login

News In Details

सभी स्वास्थ्य कर्मियों तथा अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के समर्पण तथा अनथक प्रयासों के साथ, एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में भारत ने पहली बार एक दिन में 4 लाख से अधिक कोविड रोगियों की दैनिक रिकवरी दर्ज कराई है। पिछले 24 घंटों में 4,22,436 रिकवरी दर्ज की गई। पिछले 14 दिनों में 3,55,944 मामलों की औसत दैनिक रिकवरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में 2,63,533 नए मामले दर्ज किए गए। भारत में दर्ज किए गए दैनिक नए मामले अब लगातार दूसरे दिन तीन लाख से कम हैं। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 1,63,232 मामलों की शुद्ध गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी तरफ, भारत के कुल सक्रिय मामले आज गिरकर 33,53,765 तक आ गए हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 13.29 प्रतिशत है।
Writer:zninews(2021-05-18)
Type your comment here....
 

Related News